एजेंसी न्यूज

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे.

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह शामिल

शिमला, 15  मई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे. भाजपा ने मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की.

इस सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम भी शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को भी स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है. यह भी पढ़ें : Rajasthan HCL Mine Accident: राजस्थान के HCL खदान में फंसे सभी 14 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया, लिफ्ट टूटने के कारण हुआ था हादसा- VIDEO

इसके अलावा मंडी से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत, शिमला से उम्मीदवार सुरेश कश्यप और कांगड़ा से उम्मीदवार राजीव भारद्वाज भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और जयराम ठाकुर भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सदस्य और पूर्व कांग्रेस नेता हर्ष महाजन को भी भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).