एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला किया है : केजरीवाल

हालांकि, 14 अप्रैल को खत्म हो रहे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है ।

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला किया है : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक के बाद शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने का सही फैसला किया है ।

हालांकि, 14 अप्रैल को खत्म हो रहे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है ।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सही फैसला किया है । आज भारत की स्थिति कई विकसित देशों से बेहतर है क्योंकि हमने जल्द लॉकडाउन शुरू किया। अगर इसे अभी रोक दिया गया तो सारे फायदे खत्म हो जाऐंगे। इसलिए इसे बढ़ाना जरूरी है । ’’

इससे पहले सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में शनिवार को सुझाव दिया कि देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जानी चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की बातचीत के बाद केंद्र ज्यादातर राज्यों द्वारा मौजूदा लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे दो सप्ताह और बढ़ाने पर विचार कर रहा है ।

एक सरकारी सूत्र ने बताया, ‘‘अधिकतर राज्यों ने लॉकडाउन दो सप्ताह बढ़ाने का आग्रह किया और केंद्र इस आग्रह पर विचार कर रहा है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).