ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 साल में देशभर में ऐतिहासिक काम किया: जोशी
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस साल में देश भर में ऐतिहासिक काम किया है।
जयपुर, एक जून भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस साल में देश भर में ऐतिहासिक काम किया है।
वे यहां पार्टी कार्यालय में ‘लोकसभा चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं’ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्ष में देशभर में ऐतिहासिक कार्य किया। इसकी बदौलत आज जिस भी प्रांत, जिला या मंडल स्तर पर भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे वहां से एक ही आवाज आई ‘‘अबकी बार 400 पार’’।'
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी इस बार चार जून को अपने ध्येय वाक्य को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी ने सामूहिक प्रयास किए हैं।
पार्टी प्रवक्ता के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा, जोश और जुनून के साथ काम करते हुए देशभर में अमिट छाप छोड़ी।
वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के बदौलत देशभर में भाजपा संगठन और भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

