जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई को दिया 38,000 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मुंबई में विभिन्न क्षेत्रों में 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे मुंबई में अवसंरचना, शहरी परिवहन और चिकित्सा के क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा।

मुंबई, 19 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मुंबई में विभिन्न क्षेत्रों में 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे मुंबई में अवसंरचना, शहरी परिवहन और चिकित्सा के क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा।

पिछले साल एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली मुंबई यात्रा है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना साधा।

मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर में इसी साल निकाय चुनाव हो सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना का ब्रहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) का नियंत्रण शिंदे गुट ठाकरे गुट से लेना चाहता हैं।

एमएमआरडीएम मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने 38,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है, जिससे देश की आर्थिक राजधानी में अवसंरचनात्मक विकास, शहरी यातायात सरल होगा और चिकित्सा क्षेत्र मजबूत होगा।

उन्होंने गंदा पानी साफ करने के सात संयंत्रों, सड़क को कंक्रीट का करने की परियोजना और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने 12,600 करोड़ रुपये से बनी मुंबई मेट्रो की 2ए और 7 लाइन का उद्घाटन किया। इनमें मुंबई उपनगर में अंधेरी से दहिसर तक 35 किलोमीटर का गलियारा है।

मोदी ने शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर 20 आपला दवाखाना का भी उद्घाटन किया।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ‘‘2019 के विधानसभा चुनाव में मोदी ने जनता से दो इंजन वाली सरकार को वोट देने का आह्वान किया था। लेकिन कुछ लोगों के धोखा देने के कारण राज्य में लगभग ढाई वर्ष तक जनविरोधी सरकार रही। लेकिन बाला साहेब के सच्चे अनुयायियों के कारण हमारी सरकार फिर बनी।’’

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि एमवीए शासन काल (नवंबर 2019 से जून 2022) में विकास पिछड़ गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम मोदी के नेतृत्व के कारण मुंबई की जनता को एमवीए शासन से निकालने में सफल हो सके।’’

शिंदे पिछले सप्ताह दावोस में विश्व आर्थिक मंच में शामिल होने गए थे, जहां उन्होंने राज्य में निवेश के लिए दुनियाभर के विभिन्न निवेशकों के साथ 1.37 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रधानमंत्री ने मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को भी पेश किया। यह ऐप मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर दिखेगा और इसके माध्यम से यात्रा सरल हो सकेगी। इससे यूपीआई से डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदे जा सकते हैं।

गंदा पानी साफ करने वाले सात संयंत्रों को 17,200 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा। इन्हें उपनगर मलाड, भंडूब, वर्सोवा, घाटकोपर, बांद्रा, धारावी और वर्ली में स्थापित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\