विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने चीतों को फिर से बसाने में सहयोग के लिए नामीबिया के प्रति आभार व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में चीतों को लाकर बसाने में सहयोग के लिए बुधवार को नामीबिया के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसे दोनों देशों के बीच "सहयोग, संरक्षण और करुणा की एक सशक्त कहानी" बताया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विंडहोक, नौ जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में चीतों को लाकर बसाने में सहयोग के लिए बुधवार को नामीबिया के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसे दोनों देशों के बीच "सहयोग, संरक्षण और करुणा की एक सशक्त कहानी" बताया।

नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में व्यक्तिगत रूप से चीतों को छोड़ने का स्मरण किया।

उन्होंने कहा, "भारत और नामीबिया के बीच सहयोग, संरक्षण और करुणा की एक सशक्त कहानी है, जब आपने हमारे देश में चीतों को फिर से बसाने में हमारी मदद की थी। हम आपके इस उपहार के लिए अत्यंत आभारी हैं।"

मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि चीतों ने "आपके लिए संदेश भेजा है: सब कुछ ठीक है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "वे (चीते) खुश हैं और अपने नए परिवेश में अच्छी तरह ढल गए हैं। उनकी संख्या भी बढ़ी है। जाहिर है, वे भारत में आनंद से रह रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी