प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की उन्नति में श्रम क्षेत्र की भागीदारी को लेकर चर्चा की
जमात

नयी दिल्ली, एक मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रमिकों के कल्याण को लेकर चर्चा की और कहा कि देश को कठिन परिश्रम करने वाले अपने श्रम बल पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, '' हमने ऐसे तरीकों पर चर्चा की, जिसके जरिए यह क्षेत्र भारत की प्रगति को मजबूती दे सकता है।''

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान श्रमिक कल्याण को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मोदी ने कहा, '' भारत को कठिन परिश्रम करने वाले हमारे श्रम बल पर गर्व है।''

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को बुरी तरह प्रभावित होना पड़ा है क्योंकि उनका रोजगार छिन गया।

प्रवासी श्रमिकों को वापस उनके राज्यों में ले जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के दिन यह बैठक आयोजित की गई।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को रेलवे को प्रवासी मजदूरों और अन्य फंसे लोगों को उनके गृह राज्य वापस भेजने के लिए विशेष ट्रेन संचालित करने की अनुमति दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)