देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने दी ओणम की बधाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओणम के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है।
नयी दिल्ली, 31 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओणम के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, "ओणम पर शुभकामनाएं यह एक अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक मौका होता है। मैं कामना करता हूं कि हर किसी को खुशी और अच्छी सेहत मिले।"
मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी ओणम के बारे में विस्तार से चर्चा की थी।
अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इसकी एक क्लिप भी साझा की।
उन्होंने कहा था कि ओणम बड़ी तेजी से एक अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनता जा रहा है। इसकी धूम आज विदेशों तक पहुंच गई है।
ओणम पर्व का कृषि और किसानों से गहरा संबंध रहा है यह पर्व ऐसे समय पर मनाया जाता है जब दक्षिण भारत में फसल पक कर तैयार होती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)