देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णु देव साय को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णुदेव साय को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध इस राज्य की जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णुदेव साय को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध इस राज्य की जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साय के साथ ही भाजपा विधायक अरुण साव और विजय शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। यह पहला मौका है, जब राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं।

उनसठ (59) वर्षीय साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध इस राज्य की भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’

प्रधानमंत्री केंद्र एवं राज्य में एक ही पार्टी की सरकार को अक्सर डबल इंजन सरकार कहते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। उनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\