प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की जम्मू-कश्मीर में BJP कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा, TRF ने इन हत्याओं की ली जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि वे ऊर्जावान युवा वहां शानदार काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पीड़ितों को काजीगुंड के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि वे ऊर्जावान युवा वहां शानदार काम कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने भाजपा (BJP) के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी.
मोदी ने ट्वीट किया, "मैं अपने तीन युवा कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा करता हूं. वे ऊर्जावान युवा जम्मू-कश्मीर में शानदार काम कर रहे थे. शोक की इस घड़ी में उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें." लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है.
यह भी पढ़े: भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए तृणमूल ने बांग्लादेश से भाड़े के गुंडे बुलाए: विजयवर्गीय
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम कुलगाम जिले के वाई के पोरा इलाके में फिदा हुसैन, उमर हाजम एवं उमर राशीद बेग की आतंकवादियों ने गोली मार दी. उन्होंने बताया कि पीड़ितों को काजीगुंड के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 12:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

