देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के पुत्र को फोन कर उनके स्वाथ्य की जानकारी ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

नयी दिल्ली, 26 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति कोविंद को आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद सेना के रिसर्च एंड रेफेरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति कोविंद के पुत्र से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपतिजी के पुत्र से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।’’

उल्लेखनीय है कि मोदी आज सुबह दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा पर ढाका पहुंचे।

वह बंगबंधु के नाम से मशहूर शेख मुजीबुर रहमान की जन्‍मशताब्‍दी ‘‘मुजीब वर्ष’’, भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंध स्‍थापित होने के 50 वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वहां पहुंचे हैं।

कोविड महामारी शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली विदेशी यात्रा है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले वर्ष 2015 में बांग्लादेश की यात्रा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू