देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा चुनाव प्रचार के लिए सरकारी तंत्र का करते हैं इस्तेमाल : राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अपने चुनाव प्रचार के लिए विमान जैसी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

मुंबई, पांच अक्टूबर शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अपने चुनाव प्रचार के लिए विमान जैसी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि भाजपा का केवल एक वर्ग ही मोदी को प्रधानमंत्री मानता है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन से जुड़ी 23,300 करोड़ रुपये की पहल की शुरुआत की। वह नांदेड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर से वाशिम गए।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि वे अपने चुनाव प्रचार के लिए विमान जैसी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि वाशिम से शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा सदस्य संजय देशमुख को परियोजनाओं की शुरुआत के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

राउत ने कहा, “नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि भाजपा के एक वर्ग के प्रधानमंत्री हैं। उनके कई कैबिनेट सहयोगी और पार्टी नेता उन्हें प्रधानमंत्री नहीं मानते होंगे।”

उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर “वोट जिहाद” का फर्जी विमर्श फैलाने का भी आरोप लगाया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में आरोप लगाया कि हालिया लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के 48 में से 14 निर्वाचन क्षेत्रों में “वोट जिहाद” देखा गया, जहां महा विकास आघाडी ने 30 सीट जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\