प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने की अगवानी

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी, मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी, डीजीपी अन्हय और अन्य ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

जियो

भुवनेश्वर, 22 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे और यहां से वह ओडिशा के चक्रवात प्रभावित चार जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी, मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी, डीजीपी अन्हय और अन्य ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद थे।

नेताओं की तरफ से न तो प्रधानमंत्री को कोई गुलदस्ता भेंट किया गया और न ही किसी ने हवाईअड्डे पर उनसे हाथ मिलाया। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यह कदम उठाए गए।

प्रधानमंत्री यहां से प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से चक्रवात प्रभावित जिलों का मुआयना करने चले गए।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री का जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों के हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम है।

केंद्रीय मंत्री प्रधान और सारंगी एक अन्य हेलीकॉप्टर में हवाई सर्वेक्षण के लिये गए।

हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का चक्रवात की स्थिति तथा प्रभावित इलाकों में राहत व पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों को लेकर समीक्षा बैठक करने का कार्यक्रम है।

अम्फान चक्रवात के कारण चार तटीय जिलों और उत्तरी मयूरभंज के कुछ इलाकों में घरों, बिजली व्यवस्था से जुड़े आधारभूत ढांचों, फसलों आदि को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल का हवाई सर्वेक्षण किया और पड़ोसी राज्य में स्थिति का जायजा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज