विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने जर्मनी में चाय पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने चाय पर विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक विषयों पर चर्चा की।

एल्माउ (जर्मनी), 27 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने चाय पर विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक विषयों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 समूह के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार से दो दिन की यात्रा पर जर्मनी में हैं।

दोनों नेताओं ने श्लोस एल्माउ में जी7 सम्मेलन से इतर चाय पर चर्चा की। इससे पहले मोदी और मैक्रों ने सामूहिक फोटो खिंचने के बाद एक दूसरे को गले लगाया और संक्षिप्त चर्चा की।

जी7 के सदस्य देशों के नेताओं के सम्मेलन स्थल की ओर जाने के बाद दोनों नेता बातचीत करते रहे और साथ में सम्मेलन स्थल की ओर गये।

जी7 कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन का अंतर-सरकारी राजनीतिक समूह है। सम्मेलन के मेजबान देश जर्मनी ने भारत के अलावा अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को सम्मेलन में अतिथि देशों के तौर पर आमंत्रित किया है।

मोदी जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर दक्षिण जर्मनी के श्लोस एल्माउ में आयोजित जी7 सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त