देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जाति के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिना नाम लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और छह दशकों तक देश को जाति के आधार पर विभाजित किया है और यह "पाप" वह अब भी कर रही है।

ग्वालियर, दो अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिना नाम लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और छह दशकों तक देश को जाति के आधार पर विभाजित किया है और यह "पाप" वह अब भी कर रही है।

मोदी का बयान बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले जाति सर्वेक्षण के निष्कर्ष जारी करने के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें पता चला कि ओबीसी और ईबीसी राज्य की कुल आबादी में 63 प्रतिशत हैं।

कांग्रेस बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन का एक घटक है और उसने केंद्र में सत्ता में आने पर देश में जाति-आधारित जनगणना का वादा किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो दिन पहले मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है तो वह देश में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) को लाभ पहुंचाने के लिए जाति-आधारित जनगणना करायेगी।

मोदी ने कांग्रेस का नाम लिया बिना सवाल किया, ‘‘ विकास विरोधी लोगों को देश ने छह दशक दिए थे, 60 साल कोई कम समय नहीं होता। अगर नौ साल में इतना काम हो सकता है तो 60 साल में कितना काम हो सकता था?’’

प्रधानमंत्री ने इसे कांग्रेस की नाकामी बताते हुए कहा, ‘‘ वो तब भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे आज भी वही खेल खेल रहे हैं। वो तब भी जात- पात के नाम पर समाज को बांटते थे, आज भी वही पाप कर रहे हैं।’’

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ वो पहले भी सिर्फ और सिर्फ एक परिवार का गौरव गान करते थे, आज भी वही करने में अपना भविष्य देखते हैं। इसलिए उन्हें देश का गौरव गान पसंद नहीं आता है।’’

प्रधानमंत्री राज्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक दिन में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की ये परियोजनाएं ‘डबल इंजन’ सरकार (राज्य और केंद्र में सत्ता में भाजपा का संदर्भ) का परिणाम हैं।

मोदी ने आरोप लगाया कि भाजपा विरोधी दलों को यह पसंद नहीं है कि आजकल वैश्विक मंचों पर देश की प्रशंसा की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया भारत का गौरव गान कर रही है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है, लेकिन जो राजनीति में उलझे हैं और जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नजर नहीं आता है, उन्हें आज दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बजना भी अच्छा नहीं लगता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत नौ साल में 10वें नंबर से पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बन गया है, लेकिन विकास-विरोधी लोग ये सिद्ध करने में जुटे हैं कि ऐसा हुआ ही नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मोदी ने गारंटी दी है कि अगले कार्यकाल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक नाम हमारे हिंदुस्तान का होगा और इससे भी सत्ता के भूखे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।’’

मोदी ने कहा कि लोगों को ‘डबल इंजन’ की सरकार पर भरोसा है, क्योंकि इसने मध्य प्रदेश का ‘डबल-विकास’ सुनिश्चित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को 'बीमारू' श्रेणी से बाहर निकाला है और विकास के मामले में इसे देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल कराया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष-शासित राज्यों में अपराध और भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर है और कहा कि बुनियादी ढांचे और विभिन्न क्षेत्रों में विकास भाजपा-शासन की प्रमुख विशेषताएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश का विकास वे लोग नहीं कर सकते जिनके पास न तो कोई सोच है न विकास का रोडमैप। इनका एक ही काम है, देश की प्रगति से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत। अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भूल जाते हैं।’’

मोदी ने कहा, “हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि मध्य प्रदेश देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो। आपका एक वोट मध्य प्रदेश को देश में तीसरे नंबर पर ले जाएगा।”

उन्होंने कहा कि पहले गरीबों को घर के नाम पर सिर्फ चार दीवारें मिलती थीं, लेकिन उनकी सरकार में चीजें बदल गई हैं।

मोदी ने कहा, "अब, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके घरों में शौचालय, नल से जल, बिजली और अन्य सुविधाएं मिल रही हैं।"

उन्होंने कहा कि इस साल दशहरा, धनतेरस और दिवाली से पहले लगभग 2.25 लाख परिवार अपने नए घर में प्रवेश करेंगे।

मोदी ने कहा कि इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों का पंजीकरण परिवार की महिला सदस्य के नाम पर किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\