विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री इमरान खान अगले 15 दिन के लिए पद पर बने रहेंगे: शेख रशीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में नेशनल असेंबली को भंग किए जाने के कुछ घंटे बाद पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद ने रविवार को कहा कि इमरान खान अगले 15 दिनों के लिए पद पर बने रहेंगे।

इस्लामाबाद, तीन अप्रैल पाकिस्तान में नेशनल असेंबली को भंग किए जाने के कुछ घंटे बाद पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद ने रविवार को कहा कि इमरान खान अगले 15 दिनों के लिए पद पर बने रहेंगे।

रशीद ने एक बयान में कहा कि संसद के निचले सदन को भंग किए जाने की सिफारिश के बाद उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी प्रमुख इमरान खान से मुलाकात की।

रशीद ने कहा कि देश में अगले आम चुनाव ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिं मशीन) के जरिये नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को खुश होना चाहिए कि अगले आम चुनाव में ईवीएम का उपयोग नहीं होगा।

उन्होंने कहा, '' मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और मुझे लगता है कि इमरान खान अगले 15 दिनों के लिए प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे।''

इससे पहले, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री इमरान खान की सलाह पर रविवार को नेशनल असेंबली भंग कर दी। इससे कुछ मिनट पहले ही नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष ने उनके खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। खान ने राष्ट्रपति को मध्यावधि चुनाव कराने की सलाह दी है।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री फारुख हबीब ने कहा कि राष्ट्रपति अल्वी ने प्रधानमंत्री की सलाह पर नेशनल असेंबली भंग कर दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव 90 दिनों के भीतर कराए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\