प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर चर्चा की
इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में प्रोद्योगिकी के इस्तेमाल और ऑनलाइन कक्षाओं, शैक्षणिक पोर्टलों तथा समर्पित शिक्षा चैनलों पर कक्षावार प्रसारण जैसी तकनीक के इस्तेमाल से सीखने को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
नयी दिल्ली, एक मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) समेत शिक्षा क्षेत्र में जरूरी सुधार पर चर्चा की।
इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में प्रोद्योगिकी के इस्तेमाल और ऑनलाइन कक्षाओं, शैक्षणिक पोर्टलों तथा समर्पित शिक्षा चैनलों पर कक्षावार प्रसारण जैसी तकनीक के इस्तेमाल से सीखने को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये देश भर में लागू लॉकडाउन के दौरान कुछ शिक्षण संस्थानों ने छात्रों की मदद के लिये ऑनलाइन कक्षाओं का सहारा लिया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक नयी शिक्षा नीति को 1986 में तैयार किया गया था और 1992 में इसमें सुधार किया गया था।
स्कूलों और उच्च स्तर पर शिक्षा में तकनीक के विभिन्न पहलुओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी इस दौरान चर्चा हुई।
इसमें ऑनलाइन, टीवी चैनलों, रेडियो और पॉडकास्ट जैसे माध्यम शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 12:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

