एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात, महाराष्ट्र के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी

उन्होंने कहा कि गुजरात ने कई क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात, महाराष्ट्र के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इन राज्यों ने देश के विकास में काफी योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि गुजरात ने कई क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है. उन्होंने गुजराती में किये एक ट्वीट में कहा कि गुजरात ने उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को छुआ है. उन्होंने कहा, ...जय जय गरवी गुजरात.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को देश के विकास में महाराष्ट्र के उल्लेखनीय योगदान पर गर्व है.

उन्होंने मराठी में किये एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैं राज्य की तरक्की और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं.’’ यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र में आयात में कटौती पर दिया बल, कहा- ‘मेक इन इंडिया’ को आगे ले जाते हुए अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ जय महाराष्ट्र.’’ उल्लेखनीय है कि बांबे पुनर्गठन अधिनियम 1960 लागू होने के बाद महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों की स्थापना हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).