देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वैज्ञानिकों, अन्वेषकों के योगदान को सराहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर कहा कि देश के वैज्ञानिक और अन्वेषक चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में पिछले साल भर से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कड़ी मेहनत कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

नयी दिल्ली, 11 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर कहा कि देश के वैज्ञानिक और अन्वेषक चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में पिछले साल भर से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कड़ी मेहनत कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हम अपने वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी के प्रति समर्पित लोगों की कड़ी मेहनत को नमन करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज के दिन हम गर्व से 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हैं जिसने भारत की वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय क्षमता का लोहा मनवाया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के वैज्ञानिक और अन्वेषक प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल से कोविड-19 के खिलाफ उन्होंने कड़ी मेहनत की है। मैं उनकी भावना और जज्बे की सराहना करता हूं।’’

वर्ष 1998 में 11 मई के दिन ही भारत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया था। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की इस उपलब्धि पर ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\