देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने कोविड-19 टीकाकरण पर झूठ और अफवाह को सही सूचना के जरिए शिकस्त देने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 का टीका विकसित कर अपना कर्तव्य पूरा किया और ‘‘अब हमें’’ झूठ तथा अफवाह फैलाने वाले हर नेटवर्क को सही सूचना के जरिए परास्त कर अपना कर्तव्य पूरा करना है।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 का टीका विकसित कर अपना कर्तव्य पूरा किया और ‘‘अब हमें’’ झूठ तथा अफवाह फैलाने वाले हर नेटवर्क को सही सूचना के जरिए परास्त कर अपना कर्तव्य पूरा करना है।

गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने जा रहे एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवी और कलाकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के संगठनों ने हमेशा ही चुनौतीपूर्ण समय से निपटने में अपनी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड के समय में भी, आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। जब सरकार और प्रशासन को आपकी जरूरत होती है, तब आप स्वयंसेवी के रूप में आगे आते हैं और सहायता करते हैं। ’’

मोदी ने कहा, ‘‘चाहे यह आरोग्य सेतु ऐप या फिर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के बारे में जागरूकता फैलाना हो, आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को लोगों को सही सूचना मुहैया कर कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में सहायता करने के लिए अब आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको इसे अब अगले मुकाम तक ले जाना है। आपकी पहुंच समाज के सभी हिस्सों में है। कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के साथ देश की सहायता करने के लिए आगे आने का मैं आपसे अनुरोध करता हूं। आपको टीकों के बारे में गरीबों और आम आदमी को सही सूचना मुहैया करनी होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का टीका विकसित कर अपना कर्तव्य पूरा किया और अब हमें अपना कर्तव्य पूरा करना है। झूठ और अफवाह फैला रहे हर नेटवर्क को हमें सही सूचना के जरिए परास्त करना होगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत महज कुछ लोगों के ऐसा कहने भर से आत्मनिर्भर नहीं बन जाएगा, बल्कि इसे युवाओं के कार्यो द्वारा हासिल करना होगा, जिसके लिए उन्हें आवश्यक कौशल से लैस होना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘आप यह कार्य तभी बेहतर तरीके से कर पाएंगे जब आपके पास आवश्यक कौशल होगा। ’’

मोदी ने कहा कि इसके महत्व को समझते हुए कौशल विकास मंत्रालय बनाया गया और अब तक 5.5 करोड़ से अधिक युवाओं ने विभिन्न कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का उद्देश्य भारत के युवाओं को उनके कौशल के आधार पर रोजगार के नये अवसर दिलाना है।

उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर एक बार फिर से जोर देते हुए कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से और मजबूत होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी