देश की खबरें | एर्णाकुलम-अंगामली आर्चडायोसेस के कई इलाकों के पादरियों ने विवाद की आशंका से प्रार्थना स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वेटिकन ने आदेश दिया है कि पवित्र प्रार्थना एक समान रूप से की जाए जिसका इच्छित नतीजा केरल के एर्णाकुलम-अंगामली आर्चडायोसेस में देखने को नहीं मिला क्योंकि सिरो-मालाबार कैथोलिक चर्च के आर्चडायोसेस के प्रमुख गिरिजाघर सेंट मेरी कैथड्रल बैसलिका सहित इलाकों के पादरियों ने रविवार की प्रार्थना स्थगित कर दी।

कोच्चि, 20 अगस्त वेटिकन ने आदेश दिया है कि पवित्र प्रार्थना एक समान रूप से की जाए जिसका इच्छित नतीजा केरल के एर्णाकुलम-अंगामली आर्चडायोसेस में देखने को नहीं मिला क्योंकि सिरो-मालाबार कैथोलिक चर्च के आर्चडायोसेस के प्रमुख गिरिजाघर सेंट मेरी कैथड्रल बैसलिका सहित इलाकों के पादरियों ने रविवार की प्रार्थना स्थगित कर दी।

पिछले हफ्ते, पोप के प्रतिनिधि आर्कबिशप सिरिल वासिल ने उन पादरियों को धर्मसम्मत दंड की चेतावनी दी थी जो धर्मसभा के निर्देश के अनुसार समान पवित्र प्रार्थना नियम का अनुपालन नहीं करते हैं।

पवित्र प्रार्थना सभा को एक समान कराने के आदेश का विरोध करने वाले ईसाई संप्रदायों के सदस्य सुबह से ही बेसिलिका में बड़ी संख्या में एकत्र हो गए जो पादरी फादर एंटनी पुथावेलिल को धार्मिक प्रार्थना आयोजित करने से रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित थे।

पादरियों और अनुयायियों के एक वर्ग के विरोध को देखते हुए रविवार को आर्चडायोसेस (महाधर्मप्रांत) के तहत कई इलाकों में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन नहीं करने का फैसला किया।

फादर पुथावेलिल ने मीडिया से कहा,‘‘मैं इस मुद्दे को शांतिपूर्ण सुलझाना चाहता हूं। मैं लोगों के गिरिजाघर परिसर में हिंसक होने और लड़ने का कारण नहीं बनना चाहता हूं। पवित्र प्रार्थना शांतिपूर्ण माहौल में होनी चाहिए चूंकि हालात अनुकूल नहीं है, मैंने पवित्र प्रार्थना नहीं कराने का फैसला किया है।’’

इस बीच, एक समान प्रार्थना का विरोध करने वाले पादरियों के एक समूह, आर्चडायोसेसन प्रोटेक्शन काउंसिल ने कहा कि 325 पादरी क्षेत्रों में से ‘‘केवल छह पादरी क्षेत्रों में पोप के प्रतिनिधि के अनुसार धर्मसभा के रूप में सामूहिक प्रार्थना की गई’’

परिषद के जन संपर्क अधिकारी फादर जोस वैलीकोडथ ने कहा, ‘‘ कुछ इलाकों में पादरियों ने सामूहिक रूप से पवित्र प्रार्थना कराने की कोशिश की लेकिन लोगों के विरोध के कारण उन्हें इसे रोकना पड़ा। पोप के प्रतिनिधि की योजना आर्चडायसिस में पूरी तरह से असफल थी।’’

उन्होंने कहा कि एक पादरी ने पोप के प्रतिनिधि के खिलाफ ‘अर्ध न्यायिक मामले’को लेकर मजिस्ट्रेट अदालत में याचिका दायर की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\