जरुरी जानकारी | शीर्ष छह शहरों में जुलाई-सितंबर के दौरान घरों की कीमतें दो से सात प्रतिशत कम हुईं: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के चलते मांग में गिरावट आने से इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान देश के शीर्ष छह शहरों में घरों की कीमतें दो से सात प्रतिशत कम हो गयीं। एक रिपोर्ट में यह कहा गया।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर कोरोना वायरस महामारी के चलते मांग में गिरावट आने से इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान देश के शीर्ष छह शहरों में घरों की कीमतें दो से सात प्रतिशत कम हो गयीं। एक रिपोर्ट में यह कहा गया।

संपत्ति संबंधी परामर्श सेवाएं देने वाली कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया ने कहा कि देश के छह प्रमुख शहरों ‘दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद’ में जुलाई-सितंबर के दौरान घरों की औसत कीमतों में दो से सात प्रतिशत की गिरावट आयी। हालांकि इस दौरान बेंगलुरू और हैदराबाद में घरों की औसत कीमतें साल भर पहले की तुलना में क्रमश: तीन और चार प्रतिशत बढ़ गयीं।

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक सात प्रतिशत की कमी चेन्नई में आयी। इसके बाद दिल्ली एनसीआर और पुणे में पांच-पांच प्रतिशत की कमी आयी। कोलकाता और अहमदाबाद में तीन-तीन प्रतिशत तथा मुंबई में दो प्रतिशत की कमी देखने को मिली।

कंपनी ने कहा कि देश के आठ प्रमुख शहरों में से छह में सालाना आधार पर घरों की औसत कीमतों में कमी आयी है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर तिमाही में 33,403 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई। यह जून तिमाही में बिकी 9,632 इकाइयों की तुलना में 3.5 गुना अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\