एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पाम-पामोलीन का स्टॉक बढ़ने से दाम टूटे, मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंदरगाहों पर पाम-पामोलीन का स्टॉक जमा होने के बीच घरेलू तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को इन तेलों के दाम में गिरावट रही वहीं पर्याप्त आवक नहीं आने के बीच मांग में आई तेजी के कारण सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार देखने को मिला।

जरुरी जानकारी | पाम-पामोलीन का स्टॉक बढ़ने से दाम टूटे, मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन में सुधार

नयी दिल्ली, 21 जून बंदरगाहों पर पाम-पामोलीन का स्टॉक जमा होने के बीच घरेलू तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को इन तेलों के दाम में गिरावट रही वहीं पर्याप्त आवक नहीं आने के बीच मांग में आई तेजी के कारण सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार देखने को मिला।

बाजार सूत्रों ने कहा कि देश में पाम पामोलीन तेल का जो स्टॉक 31 मई को था, वह 15 जून को बढ़ गया। इसकी वजह इन तेलों के दाम सोयाबीन के आसपास होने के कारण इनके खपने में होने वाली दिक्कतें हैं। जब हल्के तेल में सोयाबीन नहीं ठीक से खप रहा और आयातकों को पैसों की तंगी के कारण इसे लागत से लगभग 1-2 प्रतिशत नीचे दाम पर बेचना पड़ रहा है तो फिर पाम-पामोलीन कैसे खपेगा? यही कारण है कि 15 जून को देश में इसका स्टॉक बढ़ा हुआ पाया गया है। मलेशिया में इस तेल का उत्पादन और स्टॉक दोनों बढ़ रहा है।

सूत्रों ने कहा कि नमकीन बनाने वाली कंपनियों की मांग निकलने से बिनौला तेल कीमत भी सुधार दर्शाते बंद हुआ। जबकि सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) के अच्छे दाम नहीं मिलने के बीच तेल मिलों की कम खरीद के कारण सोयाबीन तिलहन कीमत स्थिर रहीं।

उन्होंने कहा कि मूंगफली की गर्मी की फसल मंडियों में आने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में गिरावट रही। बरसात मौस्म की वजह से फसल में थोड़ी नमी रहने से भी इसके दाम नरम रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,825-6,875 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,675-6,050 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,210-2,510 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,525-2,625 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,525-2,660 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,725 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,550 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,425-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,125-4,225 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).