जरुरी जानकारी | सियाराम रीसाइक्लिंग के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 43-46 रुपये प्रति शेयर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सियाराम रीसाइक्लिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 43-46 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर सियाराम रीसाइक्लिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 43-46 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने बयान में बताया कि आईपीओ में मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर लगभग 23 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे।
बयान के अनुसार, निर्गम 14 दिसंबर को खुलेगा 18 दिसंबर को बंद होगा।
कंपनी 49.92 लाख शेयरों की बिक्री कर 22.96 करोड़ रुपये जुटाएगी।
सियाराम रीसाइक्लिंग का शेयर 21 दिसंबर को बीएसई-एसएमई खंड में सूचीबद्ध होगा।
कंपनी ने 50 प्रतिशत निर्गम पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए, 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और शेष 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)