देश की खबरें | मंदिर के नल से पानी लेने से रोका गया, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई : दलित महिला का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के हरदा की एक दलित महिला ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसे मंदिर के नल से पानी लेने से रोक दिया है और शिकायत दर्ज कराए जाने के दो महीने बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

हरदा (मप्र), 17 दिसंबर मध्य प्रदेश के हरदा की एक दलित महिला ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसे मंदिर के नल से पानी लेने से रोक दिया है और शिकायत दर्ज कराए जाने के दो महीने बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

वहीं, पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों के बयान इसलिए दर्ज नहीं किए सके, क्योंकि दो बार उनके घर जाने के बाद भी वे अब तक नहीं मिले हैं।

दीपिका (28) ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पति आकाश, अपनी माँ और बच्चों के साथ गल्ला मंडी स्थित मंदिर के पास रहती हैं और घर से कुछ दूर रहने वाले गोलू पंडित तथा संदीप नाम के व्यक्ति आए दिन जातिसूचक शब्द बोलकर उन्हें अपमानित करते हैं तथा दोनों ने उसे अक्टूबर से गल्ला मंडी स्थित मंदिर के नल से पानी भी नहीं भरने दिया है।

महिला ने आरोप लगाया कि इसके अलावा, उसके घर के बाहर स्थित शौचालय में पत्थर डालकर उसे बंद कर दिया गया।

दीपिका बृहस्पतिवार को यहां अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण (अजाक) थाने पहुंचीं जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी मंदिर में चली गयी थी तो उसे भी धक्का देकर निकाल दिया गया, जिससे उसे चोट भी आयी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दोनों लोगों के खिलाफ 24 अक्टूबर और 25 नवंबर को दो बार पुलिस अधीक्षक से लिखित में शिकायत की थी लेकिन लगभग दो माह बीतने के बाद भी मेरी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।’’

वहीं, हरदा अजाक पुलिस थाने के निरीक्षक अनुराग लाल ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-’ को बताया कि दीपिका की शिकायत पर एक टीम दोनों आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए दो बार उनके घर गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी