देश की खबरें | हमले के लिए बमों में ‘प्रेशर फ्यूज़’ का इस्तेमाल, पाक सेना की भूमिका का संकेत: सुरक्षा सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर ड्रोन के जरिए गिराए गए बमों में ‘प्रेशर फ्यूज़’ का इस्तेमाल किया गया था। इससे संकेत मिलता है कि अपनी तरह के इस पहले हमले के लिए पाकिस्तानी सेना या आईएसआई के कुछ तत्वों ने लश्कर-ए-तैयबा की आईईडी बनाने में मदद की थी। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

जम्मू/नयी दिल्ली, 11 जुलाई जम्मू में भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर ड्रोन के जरिए गिराए गए बमों में ‘प्रेशर फ्यूज़’ का इस्तेमाल किया गया था। इससे संकेत मिलता है कि अपनी तरह के इस पहले हमले के लिए पाकिस्तानी सेना या आईएसआई के कुछ तत्वों ने लश्कर-ए-तैयबा की आईईडी बनाने में मदद की थी। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि जम्मू हवाई अड्डे में वायुसेना की इमारत की छत पर गिराए गए आईईडी में एक किलोग्राम से थोड़ कम आरडीएक्स था तथा अन्य रसायनों का मिश्रण था, जबकि जमीन पर गिराए गए दूसरे बम में एक किलोग्राम से थोड़ा ज्यादा विस्फोटक था, साथ में कुछ बॉल बियरिंग भी थी।

सूत्रों ने बताया कि 27 जून को वायुसेना के स्टेशन पर किए गए हमले में प्रयुक्त आईईडी में ‘निश्चित तौर’ पर पाकिस्तानी फौज की विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि इन बमों में जिस तरह के ‘प्रेशर फ्यूज़’ का इस्तेमाल किया गया है, वैसे ही ‘प्रेशर फ्यूज़’ का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना करती है।

‘प्रेशर फ्यूज़’ का इस्तेमाल आम तौर पर बारूदी सुरंगों में, टैंक रोधी सुरंगों में किया जाता है। इसमें विस्फोटक उपकरण दबाव से सक्रिय होता है जो चाहे जमीन पर गिरने से दबाव पड़ने से हो या फिर किसी व्यक्ति के या गाड़ी के इस पर चढ़ने से।

सूत्रों ने बताया कि इन उन्नत आईईडी में, 'प्रेशर फ्यूज़' को बमों के सिरे पर लगाया गया था ताकि उनमें जमीन पर गिरने के बाद दबाव से विस्फोट हो जए।

उन्होंने बताया कि तोप के अधिकतर गोलों और मोर्टार बमों में इस तरह के फ्यूज़ होते हैं और इसलिए वे हवा में नहीं फटते हैं लेकिन ज़मीन पर गिरने के बाद दबाव की वजह से फटते हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने पहले कहा था कि जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन के जरिए गिराए गए बमों के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों का हाथ होने का संदेह था, जो शायद सीमा पार से आए होंगे। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा ड्रोन से भारत के अहम प्रतिष्ठान पर किए गए हमले की पहली घटना की जांच 29 जून को अपने हाथ में ले ली थी। छह मिनट के अंतराल में हुए दो विस्फोटों में वायुसेना के दो कर्मी जख्मी हो गए थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी फौज चीन और तुर्की से ड्रोन खरीद रही है। सूत्रों ने बताया कि ड्रोन तीन घंटे तक उड़ सकते हैं और ‘ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम’ (जीपीएस) के जरिए उन्हें रिमोट से संचालित किया जा सकता है। जम्मू हवाई अड्डे की अंतरराष्ट्रीय सीमा से हवाई दूरी 14 किलोमीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\