देश की खबरें | प्रेशर बम में विस्फोट, दो जवान और जेसीबी चालक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के दो जवान और एक जेसीबी चालक घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर/दंतेवाड़ा, 10 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के दो जवान और एक जेसीबी चालक घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बीजापुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से दो जवान घायल हो गए हैं तथा दंतेवाड़ा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर जेसीबी चालक जख्मी हो गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में इतावर गांव के जंगल में प्रेशर बम में विस्फोट होने से एसटीएफ के दो जवान शिवलाल मंडावी और मिथलेश मरकाम घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त पर रवाना किया गया था तथा जब यह दल आज सुबह पांच से छह बजे के मध्य इतावर गांव के करीब था तब जवानों का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम के संपर्क में आ गया। उनके मुताबिक इससे बम में विस्फोट हो गया और दो जवान घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में दंतेवाड़ा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में कमारगुड़ा और कोरमेटा गांव के मध्य निर्माणाधीन सड़क में प्रेशर बम में विस्फोट होने से जेसीबी का चालक घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद वहां तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231 वीं बटालियन के जवान घायल जेसीबी चालक को घटनास्थल से ले गये और उन्होंने उसका प्राथमिक उपचार किया। उनके मुताबिक घायल चालक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी