देश की खबरें | राष्ट्रपति ने देश के नागरिकों को दशहरा की शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दशहरे की पूर्व संध्या पर देश के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार कोविड-19 महामारी के बुरे प्रभावों से सभी की रक्षा करे और देशवासियों के लिए समृद्धि लाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दशहरे की पूर्व संध्या पर देश के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार कोविड-19 महामारी के बुरे प्रभावों से सभी की रक्षा करे और देशवासियों के लिए समृद्धि लाए।

कोविंद ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह को मारी गोली, कई समर्थक भी जख्मी.

उन्होंने कहा, ‘‘यह त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। यह त्योहार भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है और हमें सद्भाव के साथ रहने तथा बुराई का त्याग करके सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।’’

कोविंद ने कहा कि यह त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन एवं मूल्यों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘उनका जीवन नैतिकता और नीतिपरायणता का शानदार उदाहरण है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 359 नए केस, 451 मरीज हुए ठीक: 24 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि आनंद और खुशी का यह त्योहार महामारी के बुरे प्रभावों से बचाये और देशवासियों के लिए समृद्धि और सम्पन्नता लाये।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘दशहरे के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\