देश की खबरें | राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने शनिवार को वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को बधाई दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने शनिवार को वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को बधाई दी।

राष्ट्रपति कोविंद ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने कृतित्व द्वारा महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, न्याय और सद्भावना के आदर्श प्रस्तुत किए। उनका जीवन और शिक्षाएं, हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में आज 1822 नए केस पाए गए, 21 की गई जान: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को आज उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने महान महाकाव्य रामायण की रचना की और हमें भगवान राम की दिव्य जीवन यात्रा के बारे में बताया। कवि-संत के दार्शनिक उपदेश शाश्वत रूप से प्रासंगिक हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि समानता और न्याय पर आधारित उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने वाल्मीकि जयंती पर लोगों को बधाई दी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जीवन ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी वाल्मीकि जयंती पर लोगों को बधाई दी।

देवेंद्र माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\