देश की खबरें | राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
नयी दिल्ली, 23 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के उनके प्रयासों की सराहना की।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र की संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनका विशिष्ट नेतृत्व और प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा के पीठासीन अधिकारी के रूप में, उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है कि युवा सांसदों और महिला सांसदों को बोलने और संसदीय विमर्श की परिपाटी को समृद्ध करने का अवसर मिले। यह वर्ष उनके लिए अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और उनके सभी प्रयासों में निरंतर सफलता लाए।’’
कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, संसदीय समितियों के अध्यक्षों, सांसदों के साथ ही राजनयिकों, शिक्षाविदों और देश भर की प्रमुख हस्तियों ने भी बिरला को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)