देश की खबरें | राष्ट्रपति आज दिवंगत कल्याण सिंह, विक्टर बनर्जी, 72 अन्य लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को 74 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगे जिनमें भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता कल्याण सिंह और अभिनेता विक्टर बनर्जी शामिल हैं।
नयी दिल्ली, 28 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को 74 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगे जिनमें भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता कल्याण सिंह और अभिनेता विक्टर बनर्जी शामिल हैं।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस साल 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पहला समारोह 21 मार्च को आयोजित किया गया था जिसमें 54 हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किये गए थे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दूसरे समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) तथा शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा विक्टर बनर्जी तथा कोवैक्सीन टीके की निर्माता कंपनी बायोटेक के कृष्ण मूर्ति एल्ला और सुचित्रा कृष्ण एल्ला को पद्म भूषण प्रदान किये जाएगा।
यह पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। इस साल चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

