देश की खबरें | राष्ट्रपति ने विजयसाई रेड्डी की राज्यसभा सदस्यता खारिज करने संबंधी अर्जी ठुकरा दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वाईएसआर कांग्रेस के नेता वी विजयसाई रेड्डी को राज्यसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराने की मांग संबंधी अर्जी खारिज कर दी है।
नयी दिल्ली, सात सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वाईएसआर कांग्रेस के नेता वी विजयसाई रेड्डी को राज्यसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराने की मांग संबंधी अर्जी खारिज कर दी है।
राष्ट्रीय राजधानी में उन्हें आंध्रप्रदेश सरकार का विशेष प्रतिनिधि बनाये जाने को ‘लाभ का पद ’ मानते हुए अयोग्य ठहराये जाने का आधार बनाया गया था।
राष्ट्रपति का 31 अगस्त का आदेश जून में चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा सर्वसम्मति से दी गयी राय पर आधारित है।
राष्ट्रपति भवन ने स्थापित परंपरा के तहत चुनाव आयोग के पास यह विषय भेजा था।
यह भी पढ़े | शिवपाल यादव का तंज, कहा- मोदी और योगी सरकार से कोई उम्मीद न रखे, अपनी सुरक्षा स्वयं करे.
रामा कोटैया ने यह आरोप लगाते हुए संसद के ऊपरी सदन के सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता खारिज करने की मांग की थी कि वह आधंप्रदेश भवन में राज्य सरकार के विशेष प्रतिनिधि हैं जो लाभ का पद है।
राष्ट्रपति का आदेश सोमवार को चुनाव आयोग ने सार्वजनिक किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)