एजेंसी न्यूज

सोनिया गांधी के समर्थन में की नारेबाजी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा- गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मंजूर नहीं

नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस कार्य समिति की डिजिटल बैठक आरंभ होने के साथ पार्टी मुख्यालय के बाहर कई कार्यकर्ता जमा हो गए और उन्होंने कहा कि उन्हें गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष स्वीकार नहीं है. इन कार्यकर्ताओं का हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करना इस बात का संकेत है कि नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर टकराव बढ़ रहा है.

सोनिया गांधी के समर्थन में की नारेबाजी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा- गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मंजूर नहीं
कांग्रेस (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 24 अगस्त: नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की डिजिटल बैठक आरंभ होने के साथ पार्टी मुख्यालय के बाहर कई कार्यकर्ता जमा हो गए और उन्होंने कहा कि उन्हें गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष स्वीकार नहीं है. इन कार्यकर्ताओं का हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करना इस बात का संकेत है कि नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर टकराव बढ़ रहा है.

इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के समर्थन में नारेबाजी की. एक कार्यकर्ता ने तख्ती ली हुई थी, जिस पर लिखा हुआ था कि 'अगर गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष बना तो पार्टी टूट जाएगी.' कार्यकर्ताओं ने गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मंजूर नहीं के नारे भी लगाए.

यह भी पढ़ें: CWC Meeting For New Congress President: सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की

गौरतलब है कि रविवार को पार्टी में उस वक्त नया सियासी तूफान आया जब पूर्णकालिक एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय अध्यक्ष बनाने और संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई. नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए ही सीडब्ल्यूसी की बैठक चल रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).