देश की खबरें | पनीहाटी नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष की कोविड-19 से मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, सात अगस्त पानीहाटी नगरपालिका के प्रशासक मंडल के अध्यक्ष स्वपन घोष की कोविड-19 संक्रमण के कारण बृहस्पतिवार रात को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनके पारिवारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली।

वह 66 वर्ष के थे और अविवाहित थे।

यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: इडुक्की भूस्खलन में लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा.

सूत्रों के अनुसार चार अगस्त को घोष के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें अगले दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके भाई एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता निर्मल घोष के अनुसार घोष को किडनी संबंधी बीमारी के साथ ही मधुमेह की भी समस्या थी।

यह भी पढ़े | आईपीएस पीएस रानीपसे को सीआरपीएफ का आईजी बनाया गया: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

घोष 2015 से नगरपालिका के अध्यक्ष थे और कुछ महीने पहले उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक उनके भाई निर्मल घोष भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और अब ठीक हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)