विदेश की खबरें | पुतिन के साथ शिखर वार्ता से पहले चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग कजाकिस्तान दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चिनफिंग की कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद लगभग ढाई साल में यह पहली विदेश यात्रा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चिनफिंग की कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद लगभग ढाई साल में यह पहली विदेश यात्रा है।

एससीओ शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मध्य एशियाई सुरक्षा समूह के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे। रूस और मध्य एशिया के साथ संबंधों को लेकर चिनफिंग की यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चिनफिंग कजाकिस्तानी राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव के साथ वार्ता करेंगे और दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

चिनफिंग के बृहस्पतिवार उज्बेकिस्तान के समरकंद जाने की उम्मीद है जहां वह चीन और रूस के नेतृत्व वाले एससीओ की बैठक में शामिल होंगे।

एससीओ आठ सदस्यीय आर्थिक और सुरक्षा समूह है जिसका मुख्यालय बीजिंग में है और इस समूह में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। पर्यवेक्षकों में ईरान और अफगानिस्तान शामिल हैं।

रूसी राष्ट्रपति के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि चिनफिंग और पुतिन के बीच एक बैठक होगी और इस दौरान दोनों नेता यूक्रेन पर चर्चा कर सकते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now