देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू वार्षिक प्रवास पर हैदराबाद पहुंचेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय प्रवास के लिए सोमवार को हैदराबाद पहुंचेंगी।

हैदराबाद, 18 दिसंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय प्रवास के लिए सोमवार को हैदराबाद पहुंचेंगी।

एक आधिकारिक बयान में रविवार को बताया गया कि राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 69वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और इसके बाद सिकंदराबाद में ‘राष्ट्रपति निलयम’ जाएंगी।

मुर्मू मंगलवार को हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में भी हिस्सा लेंगी।

वह 20 दिसंबर को तेलंगाना के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई इकाई के साथ-साथ कपड़ा मंत्रालय के थीम मंडप का दौरा करेंगी। इस अवसर पर वह बुनकरों से बातचीत भी करेंगी।

मुर्मू 21 दिसंबर को राष्ट्रपति निलयम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। वह 22 दिसंबर को राज्य के प्रमुख नागरिकों और शिक्षाविदों आदि सहित गणमान्य व्यक्तियों के लिए राष्ट्रपति निलयम में ‘एट होम’ रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी।

राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए शहर की पुलिस ने कुछ हिस्सों में यातायात से संबंधित प्रतिबंध लगाएं हैं।

देश के राष्ट्रपति वर्ष में एक बार ‘राष्ट्रपति निलयम’ का दौरा करते हैं और वहां प्रवास करते हैं। इस दौरान निलयम से ही आधिकारिक कामकाज होता है।

शहर के बोलारम में स्थित ‘राष्ट्रपति निलयम’ भवन को देश की आजादी के बाद हैदराबाद के निजाम से ले लिया गया था और इसे राष्ट्रपति सचिवालय को सौंप दिया गया था। इस इमारत का निर्माण वर्ष 1860 में कराया गया था। इस एक मंजिला इमारत में 11 कमरे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\