New Parliament Building: राष्ट्रपति मुर्मू ने PM मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने का किया स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने का स्वागत किया और कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व तथा अपार हर्ष की बात है.
नयी दिल्ली, 28 मई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने का स्वागत किया और कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व तथा अपार हर्ष की बात है. राष्ट्रपति ने उद्घाटन के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन देश के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा. यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद में बोले पीएम मोदी, यह भवन 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के सभी लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है.” राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति का संदेश पढ़कर सुनाया. राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद को देश के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश करार देते हुए कहा कि नया संसद भवन "हमारी लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.”
मुर्मू ने कहा, “नए संसद भवन के उद्घाटन का अवसर भारत के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा.” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

