देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार से मेघालय, असम का तीन-दिवसीय दौरा करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 से 17 जनवरी तक मेघालय और असम का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 से 17 जनवरी तक मेघालय और असम का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति सोमवार को तुरा के पी. ए. संगमा स्टेडियम में ‘मेघालय गेम्स’ का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह मेघालय की उनकी पहली यात्रा है।

बयान में कहा गया है कि 16 जनवरी को मुर्मू तुरा के बलजेक हवाई अड्डे पर स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों को संबोधित करेंगी और नए एकीकृत प्रशासन परिसर की डिजिटल तरीके से आधारशिला रखेंगी।

उसी दिन, राष्ट्रपति मुर्मू मावफलांग में एक सभा को संबोधित करेंगी और मरम्मत के बाद तैयार रोंगजेंग मांगसांग एडोकग्रे रोड और मैरांग रानीगोडाउन अजरा रोड का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगी। वह शिलॉंग पीक रोपवे और कोंगथोंग, मावलिंगोट और कुडेनग्रिम गांवों में पर्यटक आवास की आधारशिला रखेंगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘शाम को राष्ट्रपति शिलांग के राजभवन में मेघालय सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी।’’

मुर्मू 17 जनवरी को असम के तारालांगसो, दीफू में कार्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\