विदेश की खबरें | पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू रोम पहुंचीं
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रोम, 25 अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रोम पहुंचीं।

फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे।

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी हैं।

राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम पहुंची हैं।’’

मुर्मू वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और वह फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार एवं लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी।

भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)