देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं झारखंड, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह झारखंड की राजधानी पहुंचीं और सीधे बिरसा मुंडा के जन्मस्थान गईं और जनजातीय नेता की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
खूंटी (झारखंड), 15 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह झारखंड की राजधानी पहुंचीं और सीधे बिरसा मुंडा के जन्मस्थान गईं और जनजातीय नेता की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर सुबह करीब नौ बजे उतरने पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
यहां से वह भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु गईं। वहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थे।
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राज्य में पहुंचीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं मुर्मू का राज्य की राजधानी रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर उलिहातु में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
उलिहातु में उन्होंने मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
हालांकि सुरक्षा कारणों से आम लोगों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन पारंपरिक परिधानों में सजे बिरसा मुंडा के प्रशंसक राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में खड़े थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2022 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

