विदेश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने मलावी में राष्ट्रीय समर स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर प्रथम और द्वितीय विश्व युद्धों में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिनमें भारतीय सैनिक भी थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लिलोंग्वे (मलावी), 18 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर प्रथम और द्वितीय विश्व युद्धों में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिनमें भारतीय सैनिक भी थे।

मुर्मू अफ्रीका के तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को मलावी पहुंचीं।

वह इस अफ्रीकी राष्ट्र में आने वाली प्रथम भारतीय राष्ट्राध्यक्ष हैं।

राष्ट्रपति के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

मुर्मू ने मलावी के प्रथम राष्ट्रपति डॉ हैस्टिंग्स कामुजू बांदा की कब्र पर पुष्पचक्र भी अर्पित किया।

उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय समुदाय को संबोधित किया और उन्हें दोनों देशों के बीच कड़ी बताया।

राष्ट्रपति ने भारत-मलावी उद्यमी सम्मेलन को भी संबोधित किया और कहा कि कृषि, खनन, ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं।

यहां कामुजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उपराष्ट्रपति माइकल उसी ने मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति अल्जीरिया और मॉरिटानिया की सफल यात्राओं के बाद यहां पहुंचीं, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपने संबंधित समकक्षों के साथ बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\