देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार से महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से तीन दिनों के लिए महाराष्ट्र का दौरा करेंगी और इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, एक सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से तीन दिनों के लिए महाराष्ट्र का दौरा करेंगी और इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

वह सोमवार को कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति 3 सितंबर को पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड विश्वविद्यालय) के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

उसी दिन वह मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति चार सितंबर को लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी।

वह उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन अपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के लाभार्थियों के एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now