देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।
दशहरा के त्योहार को विजयादशमी के रूप में भी जाना जाता है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘विजयादशमी के पावन अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। विजयादशमी का त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह त्योहार हमें उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।’’
मुर्मू ने कहा, ‘‘इस त्योहार के साथ गरिमा, कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी, आचरण में शुचिता, विनम्रता और न्याय के लिए साहसपूर्ण संघर्ष की कई प्रेरक कहानियां जुड़ी हुई हैं। ये कहानियां हमारी प्रेरणा का स्रोत होनी चाहिए।’’
उन्होंने कामना की कि आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशी लाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)