देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी।

नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी।

मुक्केबाज अमित पंघाल और नीतू गंघास ने देश को रविवार को स्वर्ण पदक दिलाये जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।

मुर्मु ने पदक विजेताओं को बधाई देने के लिये लगातार ट्वीट किये।

उन्होंने कहा, ‘‘अमित पंघाल को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिये बधाई। दर्शकों ने आपकी फुर्ती और मुक्कों के चयन को सराहा। आपकी प्रतिभा सभी भारतीयों के लिये गर्व की बात है। ’’

राष्ट्रपति ने नीतू को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने के लिये प्रतिभाशाली नीतू को हार्दिक बधाई। आपने मुक्के जड़कर शीर्ष तक पहुंचने के लिये इतिहास रच दिया। आपने इतनी छोटी उम्र जो जज्बा और कौशल दिखाया, वह काबिलेतारीफ है। ’’

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिये बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिये बधाई। आपके जोश से भरे प्रदर्शन और एकजुट खेल ने प्रत्येक भारतीय का दिल जीत लिया। आपने भारत को गौरवान्वित किया। आप इसी तरह देश को गौरवान्वित करना जारी रखें। ’’

पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को बधाई देते हुए मुर्मु ने कहा, ‘‘तोक्यो पैरालंपिक 2020 की रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने फिर भारत को गौरवान्वित किया। राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिये भाविना को बधाई। आप बाधाओं पर भावना की जीत का प्रतीक हैं। लोगों को आपसे प्रेरणा लेनी चाहिए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी