देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी; सेना के स्वान एक्सेल की सेवा को भी सराहा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना के राष्ट्रीय राइफल के नायक देवेन्द्र प्रताप सिंह को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जनवरी में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का प्रदर्शन करने के लिए कीर्ति चक्र सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त सेना के राष्ट्रीय राइफल के नायक देवेन्द्र प्रताप सिंह को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जनवरी में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का प्रदर्शन करने के लिए कीर्ति चक्र सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

कश्मीर के बारामुल्ला जिले में पिछले महीने आतंकवाद विरोधी अभियान में गोली लगने से मारे गए सेना के स्वान (कुत्ता) एक्सेल का नाम भी उन 42 लोगों की सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें उनके विशिष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

भारत में शांति के दौरान (युद्ध से इतर) अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र दूसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल सुदीप सरकार और उप-निरीक्षक पाओतिंसैट गुइते को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा रहा है।

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के लिए 107 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।

भारत में राष्ट्रपति सशस्त्र बलों का ‘सुप्रीम कमांडर’ होता है। राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किए गए वीरता पुरस्कारों में तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र, दो ‘बार टू सेना मेडल’ (वीरता पुरस्कार), 81 सेना मेडल (वीरता पुरस्कार), एक नौसेना मेडल (वीरता पुरस्कार) और सात वायुसेना मेडल (वीरता पुरस्कार) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\