विदेश की खबरें | राष्ट्रपति जो बाइडन ने तूफान इडा, भीषण बाढ़ के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन के मैनविले, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के क्वींस शहर का दौरा करने के दौरान इस तरह के शक्तिशाली तूफान का सामना करने में सक्षम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संघीय कोष का आह्वान करने की संभावना जताई जा रही थी।

बाइडन के मैनविले, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के क्वींस शहर का दौरा करने के दौरान इस तरह के शक्तिशाली तूफान का सामना करने में सक्षम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संघीय कोष का आह्वान करने की संभावना जताई जा रही थी।

देश भर में बुनियादी ढांचे पर एक खरब डॉलर खर्च करने की बाइडन की योजना संसद में लंबित है।

न्यू जर्सी बाइडन का पहला पड़ाव रहा। मैनविले के दौरे से पहले आपातकालीन प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में हालात की जानकारी लेने समरसेट काउंटी पहुंचने पर गवर्नर फिल मर्फी ने उनका अभिवादन किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व के छह राज्यों में पिछले सप्ताह हुई जबरदस्त बारिश के कारण नदियों के उफान और विनाशकारी बाढ़ के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी। कुछ लोग तेजी से भर गए बेसमेंट अपार्टमेंट और कारों में फंस गए थे, वे बच निकलने की कोशिश में बह गए थे।

न्यू जर्सी में सबसे अधिक 27 लोगों की मौत हुई, जबकि न्यूयॉर्क में 13 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से 11 मामले क्वींस शहर के थे।

इससे पहले बाइडन ने शुक्रवार को लुइसियाना का दौरा किया था, जहां सबसे पहले तूफान इडा टकराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\