देश की खबरें | राष्ट्रपति ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर 202 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर रविवार को 202 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।
नयी दिल्ली, नौ अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर रविवार को 202 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।
बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति हर वर्ष ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति भवन में ‘ऐट होम’ समारोह का आयोजन करते हैं।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बयान में बताया गया कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से ‘ऐट होम’ समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका।
इसमें कहा गया, ‘‘इसलिए राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों से अनुरोध किया गया है कि जिलाधिकारियों/अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेटों/एसडीएम द्वारा उनके घरों पर स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रपति की ओर से शॉल और अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया जाए।’’
यह भी पढ़े | J&K 4 BJP Leaders Resign: बडगाम में बीजेपी नेता पर आतंकी हमले के बाद पार्टी के 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा.
वक्तव्य के अनुसार, राष्ट्रपति भवन ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उनके स्थानिक आयुक्तों के माध्यम से अंगवस्त्रम और शॉल भिजवाये हैं।
महात्मा गांधी ने भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का आह्वान करते हुए आठ अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)