एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र इमारत हादसा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रायगढ़ में इमारत गिरने की घटना पर प्रकट किया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के गिरने की घटना में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ा रही है.

महाराष्ट्र इमारत हादसा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रायगढ़ में इमारत गिरने की घटना पर प्रकट किया दुख
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 25 अगस्त: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovid) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के गिरने की घटना में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ा रही है.

राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, "महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड में इमारत गिरने और जीवन के नुकसान की खबर दुखद है. मेरी प्रार्थना एवं संवेदना हादसे के पीड़ितों के साथ है." उन्होंने कहा, "मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम राहत एवं बचाव कार्य में समन्वय कर रही है."

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र इमारत हादसा: 64 वर्षीय बुजुर्ग अपनी बेटी और नाती-नतिनी की तलाश में बेचैन, बचाव अभियान जारी

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के गिरने के हादसे के एक दिन बाद भी बचावकर्मी मलबे में जीवितों की तलाश कर हैं. पुलिस ने कहा कि 19 लोग अब भी लापता हैं. इमारत ढहने के दौरान पत्थर गिरने से चोटिल हुए एक शख्स की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).