देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव: राजग की उम्मीदवार मुर्मू आज मुंबई में विधायकों, सांसदों से करेंगी मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगेंगी।

मुंबई, 14 जुलाई राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगेंगी।

सूत्रों ने बताया कि एक उपनगरीय होटल में मुर्मू की सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। बैठक से पहले सांसदों तथा विधायकों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी की ओर से मुर्मू का समर्थन किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, वह उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगी या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है।

देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। विपक्षी दलों ने मुर्मू के खिलाफ यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

मुर्मू, झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली वह पहली आदिवासी महिला होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\