देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव : महाराष्ट्र के राजनीतिक दल जरूरी एहतियात बरत रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठा रहे हैं कि सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनके सांसदों और विधायकों द्वारा डाला गया एक भी वोट अमान्य न घोषित हो।

मुंबई, 17 जुलाई महाराष्ट्र में राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठा रहे हैं कि सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनके सांसदों और विधायकों द्वारा डाला गया एक भी वोट अमान्य न घोषित हो।

राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के सांसद व विधायक शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

महाराष्ट्र भाजपा के एक नेता ने रविवार को बताया कि पार्टी ने अपने प्रत्येक सांसद और विधायक को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से जुड़े नियम-कायदे समझाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए हैं, ताकि उनके मत किसी भी कमी या चूक के कारण अमान्य न हों। भाजपा ने अपने विधायकों और सांसदों के लिए ‘मॉक वोटिंग सत्र’ भी आयोजित किए हैं।

भाजपा नेता ने कहा, “2017 के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर पड़े कुल मतों में से 77 अमान्य घोषित कर दिए गए थे। हमें नहीं पता कि अमान्य मतों में से कितने महाराष्ट्र के थे, लेकिन हम इस बार ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहते हैं।”

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 108 विधायक, जबकि उसके सहयोगी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के 40 विधायक हैं। वहीं, दस निर्दलीय भी भाजपा के समर्थन में हैं।

इसके अलावा, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के 15 विधायकों ने भी राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के प्रति समर्थन जताया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के क्रमश: 53 और 44 विधायक हैं।

इसी तरह, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों की बात करें तो इनमें से 23 पर भाजपा, 18 पर शिवसेना, चार पर राकांपा और एक-एक पर कांग्रेस और ऑल इंडिया मजलीस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद काबिज हैं। एक अन्य सांसद निर्दलीय है।

कांग्रेस और राकांपा ने अपने-अपने विधायकों और सांसदों के साथ बैठकें आयोजित की थीं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार सिन्हा को वोट दें और ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका से बचा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\