देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव : कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बीच ओडिशा में 145 विधायकों ने वोट डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के सदस्यों द्वारा क्रॉस वोटिंग के कारण राजनीतिक हलके में शुरू उठा-पटक के बीच ओडिशा विधानसभा के 147 सदस्यों में से 145 ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

भुवनेश्वर, 18 जुलाई कांग्रेस के सदस्यों द्वारा क्रॉस वोटिंग के कारण राजनीतिक हलके में शुरू उठा-पटक के बीच ओडिशा विधानसभा के 147 सदस्यों में से 145 ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

चुनाव में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, भाजपा नेता प्रदीप्त कुमार नायक और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) से बर्खास्त विधायक प्रशांत जगदेव ने हिस्सा नहीं लिया।

गौरतलब है कि कोविड के कारण उत्पन्न जटिलताओं से जूझ रहे नायक फिलहाल दिल्ली में हैं और उन्होंने संसद भवन में वोट डाला। वहीं, एक अपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद जगदेव वोट डालने नहीं पहुंच सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस. के.लोहानी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 141 विधायकों ने वोट डाला था, बाकी विधायकों ने बाद में वोट डाला।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल थे।

राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ लेकिन बाराबाती-कटक से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकिम द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की घोषणा के बाद राजनीतिक हलकों में गहमा-गहमी का माहौल है।

मुकिम ने वोट डालने के बाद कहा, ‘‘मैंने अपना वोट अपने विवेकानुसार ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को दिया और उसके लिए कोई दबाव नहीं था। कई प्रमुख हस्तियों और विदेश में रहने वाले उड़िया मित्रों ने भी मुझे उनका (मुर्मू) समर्थन करने की सलाह दी।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\